बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का बड़ा नुकसान, रबी की फसल पर पड़ा बुरा असर

बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का बड़ा नुकसान, रबी की फसल पर पड़ा बुरा असर


बेमेतरा / जिले में रबी फसलों पर मौसम का बुरा असर पड़ा है। रविवार रात से हुई बारिश, तेज हवाओं और ओले गिरने की वजह से किसान परेशान हैं। चना मसूर, धनिया करायत एवम गेंहू अलसी की फसल खराब होने की जानकारी सामने आ रही है। जल्दी पकने वाली फसल बोने वाले के किसानों की फसल खेतों में तैयार हो चुकी थी, मगर अचानक बदले मौसम ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी तक मौसम के हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं। कलेक्टर शिव अनंत तयाल ने बताया कि सर्वे करवा कर किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। 
 सोमवार को बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर से मिलने पहुंचे। सभी ने  फसल खराब होने के संबंध में उन्हें  जानकारी दी। फिल्हाल कृषि विभाग की तरफ से कोई खास मदद किसानों की नहीं की जा रही। बेमेतरा जिले में वर्तमान में लगभग पौने तीन लाख एकड़ में दलहन और तिलहन की फसल बोई गई है। वर्ष बड़े पैमाने पर गेहूं का रकबा बढ़ा है, लेकिन ओलावृष्टि के कारण खेतों में लहलहाती खड़ी फसलें पूरी तरह से मिट्टी में मिल गई है। ग्राम पदुमसरा निवासी ठारेन्द्र वर्मा, ग्राम पदमि निवासी प्रफुल्ल पटेल और ग्राम किरकि निवासी केवल वर्मा ने बताया कि इनकी खेतों में तैयार फसल ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।